ब्यूरो रिपोर्ट धर्म विजय गुप्ता
खानपुर, थानाक्षेत्र के मनवाड़ा निवासी और भाजपा नेता 72 वर्षीय भोला साहनी का आकस्मिक निधन इलाज के दौरान आई जी आई एम एस पटना में आज हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के बुद्धिजीवी,प्रबुद्ध नागरिक,सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उनके पैतृक आवास मनवाड़ा में पहुंचकर अंतिम दर्शन किया और पुष्पांजलि के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया।इसी क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का प्रतीक चिन्ह वाला चादर समर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस दौरान उपस्थित मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि भोली जी जीवन भर लोगों की सेवा किए हैं। उन्होंने नाम के अनुसार कार्य किया है।वे हमेशा धार्मिक कार्यों वो सामाजिक उत्थान के कार्यों में लगे रहते थे।किसी से उन्हें कभी बैर नहीं रहा,वे हमेशा समाज के विकास के लिए चिंतित रहते थे।उनके निधन से समाज में अपूरणीय क्षति हुई है।
बता दें कि स्वर्गीय भोला साहनी अपने पीछे पत्नी,एक पुत्र दिलीप कुमार साहनी,तीन पुत्री,दो पौत्र,तीन पौत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

श्रद्धांजलि सभा में जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,बीस सूत्री अध्यक्ष राम नारायण सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा,जदयू नेता जयराम साहनी,पंकज सिंह उर्फ गोपाल जी,शिक्षक डॉक्टर लाल बाबू,राजेंद्र साहनी,श्याम जयसवाल,पवन जयसवाल,रामबाबू जयसवाल,उमेश महतो,दिलीप साहनी,पूर्व मुखिया अरविंद साहनी,राजगीर महतो,घनश्याम सिंह,अरुण साहनी,राजेश राय,राम विलास राय, सुरेन्द्र महतो,उप मुखिया दिनेश महतो आदि ने दो मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय भोला साहनी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए।
