ब्यूरो रिपोर्ट,धर्म विजय प्रसाद गुप्ता।
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब पी रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर खानपुर बाजार के आसपास की गई।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान राजीव रंजन, लालो साह, राजेश महतो, संजीत महतो, सुरेंद्र महतो तथा भोला प्रसाद के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों की जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।
