{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
लोकेशन, खानपुर समस्तीपुर
रिपोर्ट,यशवंत बादशाह।
समस्तीपुर।वारिसनगर/देश की सुरक्षा में दिन-रात तैनात एक सैनिक जहां सीमाओं पर राष्ट्र की सेवा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उसके पैतृक गांव में उसकी निजी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। विडंबना यह है कि देश की रक्षा करने वाला जवान आज अपनी ही जमीन की रक्षा और न्याय पाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मो. जावेद खान निवासी ग्राम चकनूर चकमिल्की, पोस्ट कुसैया, थाना वारिसनगर, जिला समस्तीपुर, बिहार,वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में जम्मू-कश्मीर में देश सेवा हेतु तैनात हैं। उनके निजी स्वामित्व वाली भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर झोपड़ी बना दी गई है।

सैनिक द्वारा इस संबंध में थाना वारिसनगर, अंचल अधिकारी वारिसनगर एवं आरक्षी अधीक्षक समस्तीपुर सहित संबंधित अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। भूमि स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं होने से पीड़ित सैनिक एवं उनके परिवार में निराशा व्याप्त है।

सैनिक का कहना है कि ड्यूटी के कारण वह स्वयं स्थानीय कार्यालयों में उपस्थित होकर अपनी समस्या का निराकरण कराने में असमर्थ हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे।

पीड़ित सैनिक ने जिला प्रशासन एवं बिहार पुलिस के वरीय अधिकारियों से मांग की है कि उनकी निजी भूमि की जांच कर अवैध कब्जा हटाने हेतु विधिसम्मत कार्रवाई की जाए, ताकि देश सेवा में समर्पित जवान को अपने ही घर-गांव में न्याय मिल सके।

यह मामला एक सैनिक के निजी अधिकारों के साथ-साथ प्रशासनिक संवेदनशीलता और न्याय व्यवस्था के प्रति आम जनता के विश्वास से भी जुड़ा हुआ है।
