{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
लोकेशन, खानपुर समस्तीपुर
धर्म विजय गुप्ता की रिपोर्ट।
समस्तीपुर/खानपुर। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल का जल योजना की जमीनी हकीकत खानपुर प्रखंड के विशनपुर आभी पंचायत अंतर्गत समना गांव के वार्ड संख्या-3 में विभागीय कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। यहां नल-जल योजना की मोटर खराब रहने के कारण करीब 500 परिवारों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर से अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।इस मामले को लेकर स्थानीय निवासी एवं कशिश न्यूज़, पटना से जुड़े कृष्ण कुमार झा ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री को लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत के अनुसार, 15 अक्टूबर से समस्तीपुर PHED के संबंधित SDO और JE को ईमेल, व्हाट्सऐप एवं ऑनलाइन माध्यम से कई बार सूचना दी गई। यहां तक कि मंत्री के PA के माध्यम से भी अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद पेयजल आपूर्ति बहाल करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित कनीय अभियंता (JE) अंकिता को पिछले करीब दस दिनों से लगातार फोन किया जा रहा है, लेकिन उनकी ओर से फोन का जवाब तक नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब आम लोगों की बुनियादी जरूरत पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर ही अधिकारी गंभीरता नहीं दिखाएंगे, तो सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक कैसे पहुंचेगा?

शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि नल-जल योजना में आई खराबी को 48 घंटे के भीतर दूर करने का प्रावधान है। इसके बावजूद कई दिनों से मोटर खराब रहने और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से विभागीय जवाबदेही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अब सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में चल रही है अधिकारियों की मनमानी?
क्या PHED विभाग के वरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मियों की कार्यशैली की निगरानी नहीं कर रहे हैं? क्या आम जनता को पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए अधिकारियों के दफ्तरों और मोबाइल फोन के चक्कर लगाने पड़ेंगे?

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए शिकायतकर्ता ने मंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए खराब मोटर की शीघ्र मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
अब देखना होगा कि विभागीय अधिकारी इस गंभीर शिकायत पर कब तक संज्ञान लेते हैं और करीब 500 परिवारों को पेयजल संकट से कब राहत मिलती है।
