{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
लोकेशन, समस्तीपुर
धर्म विजय गुप्ता की रिपोर्ट।
समस्तीपुर। शहर के वार्ड संख्या-25 स्थित मगरदही चौक पर श्रीराम कॉम्प्लेक्स के सामने सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर पिछले करीब तीन वर्षों से विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे सहायक प्राध्यापक बसंत कुमार ने अब सदर एसडीओ से निजी बल का प्रयोग करने की अनुमति मांगी है।
बसंत कुमार के अनुसार, उक्त सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी से लेकर अंचल स्तर तक लगातार शिकायत की गई, लेकिन अब तक अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में कभी अनुमंडल न्यायालय तो कभी लोक शिकायत निवारण कार्यालय के माध्यम से कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। इससे उन्हें लगातार मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था से क्षुब्ध होकर मामले का निपटारा कराने के उद्देश्य से सदर एसडीओ को मांग पत्र सौंपते हुए निजी बल के प्रयोग की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

बसंत कुमार ने बताया कि मांग पत्र की प्रतिलिपि बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, समस्तीपुर के जिलाधिकारी तथा केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर को भी भेजी गई है।

अब देखना यह होगा कि करीब तीन वर्षों से लंबित इस मामले में जिला प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है और सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में क्या कदम उठाता है।
