लोकेशन, समस्तीपुर
धर्म विजय गुप्ता की रिपोर्ट
दरभंगा। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सीए आदित्य झा सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले उनके समर्थकों द्वारा निर्धारित रूट के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।नामांकन कार्यक्रम के तहत सुबह करीब 9 बजे मनोकामना मंदिर में दर्शन के बाद श्यामा माई मंदिर में दर्शन करने का कार्यक्रम है। इसके बाद दरभंगा स्टेशन से दोनार, बैता होते हुए लहेरियासराय टावर के रास्ते नामांकन स्थल की ओर जाने की जानकारी दी गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:30 बजे तक दरभंगा क्लब, पोलो मैदान स्थित परीक्षा गृह के समीप पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां से नामांकन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।सीए आदित्य झा ने हजारों की संख्या में शुभचिंतकों एवं स्नातक मतदाताओं से नामांकन कार्यक्रम में साथ चलने का आग्रह किया है।गौरतलब है कि दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू हो चुकी है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 6 अक्टूबर तक नामांकन, 7 अक्टूबर को संवीक्षा और 9 अक्टूबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। 23 अक्टूबर 2026 को मतदान निर्धारित है।
