oplus_0
लोकेशन,दरभंगा
धर्म विजय गुप्ता की रिपोर्ट।
दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-5 से निर्दलीय प्रत्याशी सीए आदित्य झा के नामांकन कार्यक्रम में सोमवार को वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में स्नातक मतदाताओं की भागीदारी देखने को मिली। वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के वारिसनगर, खानपुर और शिवाजीनगर प्रखंड से हजारों की संख्या में समर्थक एवं स्नातक मतदाता नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे और आदित्य झा के पक्ष में अपना समर्थन जताया।

नामांकन कार्यक्रम में पहुंचे समर्थकों के उत्साह से पूरा माहौल जोशपूर्ण नजर आया। समर्थकों ने सीए आदित्य झा के समर्थन में नारे लगाए और उन्हें आगामी स्नातक निर्वाचन में विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।

बताया जाता है कि सीए आदित्य झा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और पहली बार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे आदित्य झा लगातार स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटा रहे हैं।

नामांकन के दौरान सीए आदित्य झा ने कहा कि स्नातक मतदाताओं का मिल रहा समर्थन उनके लिए केवल राजनीतिक समर्थन नहीं, बल्कि विश्वास और आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि वह दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर स्नातक मतदाताओं की समस्याओं और उनके हितों के लिए काम करने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं।

उन्होंने कहा कि “दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर मेरा भाई मेरे साथ है। जिस तरह से स्नातक मतदाताओं और युवाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है, उससे मेरा विश्वास और मजबूत हुआ है। मैं इस समर्थन को सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं रखना चाहता, बल्कि निर्वाचित होने के बाद भी स्नातक समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास करूंगा।”

उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं की शिक्षा, रोजगार, सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। उनका कहना है कि लंबे समय से स्नातक मतदाता अपने हितों से जुड़े कई सवालों को लेकर उचित प्रतिनिधित्व की उम्मीद कर रहे हैं और वे इन मुद्दों को सदन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

नामांकन कार्यक्रम में वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को आदित्य झा के समर्थक जनसमर्थन की मजबूती के रूप में देख रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि इस बार स्नातक मतदाता दलगत राजनीति से अलग हटकर एक शिक्षित, पेशेवर और सक्रिय उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधि चुनने के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।

कार्यक्रम में शामिल स्नातक मतदाताओं ने सीए आदित्य झा को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए चुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया। समर्थकों ने कहा कि जिस तरह से नामांकन के दौरान हजारों की संख्या में स्नातक मतदाता उनके समर्थन में पहुंचे हैं, उससे आने वाले चुनाव में उनकी स्थिति मजबूत होने का संकेत मिलता है।

