{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
लोकेशन, समस्तीपुर
धर्म विजय गुप्ता की रिपोर्ट।
समस्तीपुर। सोशल मीडिया पर बुधवार की संध्या तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो के मामले में समस्तीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में 3-4 युवकों द्वारा एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दिखाया गया था।

सोशल मीडिया निगरानी के दौरान वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल तकनीकी सत्यापन कराया गया। सत्यापन के आधार पर वीडियो में दिखाई गई घटना का स्थल कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध के समीप सड़क के रूप में चिह्नित किया गया। पुलिस के अनुसार घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है।

वीडियो में दिखाई दे रही लड़की प्रथमदृष्टया नाबालिग प्रतीत हो रही है। हालांकि तत्काल उसकी पहचान स्थापित नहीं हो सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पदाधिकारी के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कर्पूरीग्राम थाना कांड संख्या 117/26, दिनांक 24.09.2026 दर्ज किया गया।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले में शामिल युवकों की पहचान कर ली और सूचना मिलने के महज छह घंटे के भीतर सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों के नाम विकास कुमार, पिता–रामसुंदर शर्मा, ग्राम जगतसिंहपुर 2. राहुल कुमार, पिता–अरुण पासवान, ग्राम जगतसिंहपुर 3. रामबाबू सहनी, पिता–महेश्वर सहनी, ग्राम जगतसिंहपुर 4. अवधेश पासवान, पिता–नेवालाल पासवान, ग्राम बिजौलिया,सभी आरोपी थाना कर्पूरीग्राम, जिला समस्तीपुर के रहने वाले बताए गए हैं।

पीड़िता की पहचान उजागर न करने की अपील
समस्तीपुर पुलिस ने मीडिया कर्मियों एवं सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि यदि पीड़िता नाबालिग है तो उसकी पहचान उजागर करने वाले किसी भी फोटो, वीडियो, नाम, पता या अन्य व्यक्तिगत जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करें। पुलिस ने कहा कि ऐसे कंटेंट का प्रसार पीड़िता को मानसिक एवं सामाजिक क्षति पहुंचा सकता है और कानून के तहत कार्रवाई का कारण बन सकता है।समस्तीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
