लोकेशन, खानपुर समस्तीपुर
धर्म विजय प्रसाद गुप्ता
समस्तीपुर। खानपुर प्रखंड में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आगामी 7 नवंबर 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। बैठक प्रखंड सभागार, खानपुर में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख करेंगे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा,खानपुर
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चन्द्रा की ओर से पत्र जारी कर बैठक की सूचना संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को दी गई है। बैठक में विधायक, सांसद, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, सभी पंचायत समिति सदस्य एवं पंचायतों के मुखिया सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक में पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, मनरेगा, आवास योजना, बिजली, आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषय भी चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं।

प्रखंड उप प्रमुख, अमरेंद्र कुमार यादव
इस आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड उप प्रमुख अमरेंद्र राय ने सभी जनप्रतिनिधियों से बैठक में ससमय उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति की बैठक जनसमस्याओं को सदन में उठाने और उनके समाधान की दिशा में पहल करने का महत्वपूर्ण मंच है। इसलिए सभी जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बैठक में भाग लें, ताकि क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो सके।
