{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
रिपोर्ट,बिहार हेड, धर्म विजय प्रसाद गुप्ता।
समस्तीपुर।खानपुर। सीड्स विद्या संस्थान इलमासनगर में देशभक्ति एवं उत्साह के वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री जय नारायण सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं शपथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों, देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत कर समारोह में राष्ट्रप्रेम का रंग भर दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों की खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री अरुण कुमार डे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश का महान राष्ट्रीय पर्व है। यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद करने तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही विद्यालय और अपने घर-आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाने का आह्वान किया।

विद्यालय की सचिव डॉ. सुजाता चौधरी एवं प्रबंधक श्री कुंदन कुमार,कोषाध्यक्ष जय नारायण सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजता रहा।

