लोकेशन,,,,, समस्तीपुर
बिहार हेड,,,, धर्म विजय प्रसाद गुप्ता।
समस्तीपुर। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 26 अगस्त 2026 को खानपुर प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की ओर से अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस निकाला गया। शिरोपट्टी नूरी मस्जिद सहित खानपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों और मोहल्लों से जुलूस निकला, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए इलमासनगर स्थित कोल्ड स्टोरेज के प्रांगण में पहुंचा।

जुलूस शिरोपट्टी से निकलकर इलमासनगर, मनवाड़ा, कादरचक सहित विभिन्न मार्गों से गुजरा। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए वापस अपने-अपने मस्जिदों तक पहुंचा, जहां कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।इस अवसर पर इलमासनगर स्थित कोल्ड स्टोरेज के प्रांगण में खानपुर के पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों से पहुंचे जुलूस का समागम हुआ। कार्यक्रम का आयोजन हाजी अबुल कलाम खान के नेतृत्व में किया गया। मौके पर लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए अमन, शांति, इंसानियत और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
आयोजकों ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी का दिन मुस्लिम समाज के लिए बेहद खास और खुशी का दिन है। इस दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी मनाई जाती है। उनका जीवन पूरी मानवता के लिए शांति, प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में आपसी सौहार्द और शांति को मजबूत किया जा सकता है।

हाजी अबुल कलाम खान ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी केवल खुशी मनाने का अवसर ही नहीं, बल्कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन और शांति का पैगाम दिया तथा इंसान को इंसान से मोहब्बत और भाईचारे के साथ रहने की सीख दी। हमें उनके संदेश को अपनाकर समाज में शांति और सद्भाव कायम रखने का प्रयास करना चाहिए।जुलूस के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम में भाग लिया।जुलूस के दौरान प्रखंड विकाश पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा,अंचलाधिकारी प्रिय आर्याणी सहित थाने की पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक व्यवस्था की गई थी।

शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस एवं कार्यक्रम संपन्न हुआ।मौके पर मोहम्मद सोनू, समाजसेवी नेमत खान,*गुलाम जिलानी, डा० फैसल, सोना खातून, मो० नियाज, मो० नवाब, मो० अहसान व बादशाह खान इत्यादि लोग शरीक हुए। *
