{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
लोकेशन,जमुई बिहार
धर्म विजय गुप्ता की रिपोर्ट।
जमुई। बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव के साथ कुंदर बराज के पास मुठभेड़ हुई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी।

वहीं, आरोपी का साथी हरेराम यादव पुलिस से बचकर भागने के दौरान घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। कार्रवाई के दौरान आरोपियों का पुलिस से सामना हुआ, जिसके बाद मुठभेड़ की स्थिति बनी। घटना के संबंध में पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच में जुटी है।
