oplus_0
ब्यूरो रिपोर्ट। समस्तीपुर
धर्म विजय प्रसाद गुप्ता।
समस्तीपुर/वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत समिति भवन में शनिवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख राजू कुमार चौधरी ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विकास कार्यों, विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं आम लोगों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन कई विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुए। अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर पंचायत समिति सदस्यों एवं मौजूद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही गई।


