{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
लोकेशन, खानपुर समस्तीपुर।
धर्म विजय प्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट।
समस्तीपुर/खानपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बुधवार, 11 नवंबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने खानपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही खतरनाक घाटों को चिह्नित कर स्थानीय समितियों के माध्यम से बैरिकेडिंग कराने तथा घाटों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ विशेष रूप से खैरी पंचायत स्थित शिव मंदिर के निकट पोखर पर पहुंचे, जहां पोखर के चारों ओर निर्मित सीढ़ीदार घाट, रंग-रोगन, बेहतर साफ-सफाई एवं रोशनी की उत्कृष्ट व्यवस्था देखकर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने पंचायत में किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे पंचायत के विकास को नई दिशा देने वाला सराहनीय प्रयास बताया। इस दौरान उन्होंने खैरी पंचायत की मुखिया मोनी कुमारी की भी प्रशंसा की।

वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा की कार्यशैली की सराहना करते हुए एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि जिस प्रखंड में अच्छे और कर्मठ पदाधिकारी होंगे, वहां विकास एवं जनहित के कार्यों का असर धरातल पर अवश्य दिखाई देगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय को विकास कार्यों की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा, खानपुर राजस्व अधिकारी, खैरी पंचायत की मुखिया मोनी कुमारी के प्रतिनिधि पवनदेव प्रसाद सिंह, जहांगीरपुर पंचायत की मुखिया रुचि कुमारी के प्रतिनिधि सह व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

एसडीओ की इस सराहना से स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।
