हरिपुर घाट में 17वें श्री सीताराम नाम नवाह महायज्ञ का शुभारंभ
खानपुर (समस्तीपुर)। ग्राम पंचायत विशनपुर आभी के हरिपुर घाट स्थित महादेव स्थान परिसर में शनिवार को 17वें श्री श्री 108 श्री सीताराम नाम नवाह महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर ग्राम कचहरी विशनपुर आभी पंचायत के युवा सरपंच श्री बैद्यनाथ राय उर्फ बैजू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महायज्ञ के शुभारंभ पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेव स्थान परिसर पहुंचे और पूजा-अर्चना में शामिल हुए।इस अवसर पर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सीताराम नाम नवाह महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक आस्था के साथ किया जा रहा है।

महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर सरपंच श्री बैद्यनाथ राय उर्फ बैजू के अलावा ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कुमार प्रभाष, रामप्रवेश महतो, गोविंद सहनी, ब्रजेश दास, ओमप्रकाश राय, ओम प्रकाश सहनी, नवीन सहनी, कापो सहनी, बलिंद्र सहनी, रमेश दास, लालो राय, मिथुन सहनी, रामकुमार दिवाकर, बिपिन सहनी, लालो ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
