लोकेशन,,, समस्तीपुर
बिहार हेड,धर्म विजय प्रसाद गुप्ता।
समस्तीपुर। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में सीए आदित्य झा ने स्नातक मतदाताओं और युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, पारदर्शिता एवं समान अवसर को केंद्र में रखते हुए अपना विजन सामने रखा है।सीए आदित्य झा ने अपने संदेश में कहा है कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक स्नातक की आवाज को मजबूती से उठाना और शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास एवं समान अवसर के लिए निरंतर कार्य करना उनका संकल्प है। उन्होंने अभियान का संदेश “युवा जोश, नई ऊर्जा, नई सोच—सुनहरा भविष्य” रखा है।

उनकी प्राथमिकताओं में स्नातकों एवं युवाओं के लिए रोजगारपरक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर बढ़ाना, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना तथा युवाओं को रोजगार योग्य बनाने के लिए कौशल विकास पर जोर देना शामिल है। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप एवं छोटे व्यवसायों के लिए मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
उन्होंने स्नातकों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं के लिए “स्नातक संवाद मंच” की स्थापना की दिशा में कार्य करने की बात कही है, ताकि जनप्रतिनिधि और स्नातक मतदाताओं के बीच नियमित संवाद कायम रह सके।

सीए आदित्य झा के विजन में जनप्रतिनिधि और मतदाताओं के बीच पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। सामाजिक समरसता के तहत जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्र से ऊपर उठकर सभी नागरिकों के लिए समान अवसर और सम्मान की बात कही गई है।
स्थानीय उद्योग, शिक्षा, कौशल एवं उद्यमिता को बढ़ावा देकर रोजगार और आर्थिक विकास को गति देने का भी लक्ष्य रखा गया है।

बैनर में दी गई जानकारी के अनुसार सीए आदित्य झा ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी, कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंसी तथा कंपनी सेक्रेटरी की शिक्षा वर्ष 2004 से 2008 के बीच पूरी की। उन्होंने वर्ष 2011 में एम.कॉम किया तथा दरभंगा के बी.कॉम सी.एम. कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। बैनर के अनुसार वे वर्ष 2012 से बैंकिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी एवं व्यवसाय से जुड़े कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया है कि वित्तीय परामर्श एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के साथ-साथ उनका प्रयास युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज को सशक्त करने का रहा है।

“साथ चलें, मिलकर बदलें” का दिया संदेश
सीए आदित्य झा ने अपने संकल्प में स्नातकों के लिए रोजगारपरक शिक्षा, पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था, उद्योग एवं शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय, युवा उद्यमिता को बढ़ावा, विश्वविद्यालयों में रोजगार एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रम की पहल, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन तथा युवाओं को उद्यमिता एवं स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने को प्रमुखता दी है।

उन्होंने कहा है कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव तक सीमित नहीं, बल्कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के युवाओं और स्नातकों के लिए शिक्षा, रोजगार और विकास के नए अवसर तैयार करने की दिशा में लगातार काम करना है।
