{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1,"adjust":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
लोकेशन, समस्तीपुर
बिहार हेड, धर्म विजय प्रसाद गुप्ता।
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुरगाहर पूर्वी पंचायत में पंचायत भवन से सरकारी सामान निकालकर ले जाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पंचायत सचिव गौरव कुमार के आवेदन के आधार पर खानपुर थाना में कांड संख्या 199/26 दर्ज किया गया है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को वायरल वीडियो एवं ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली थी कि पंचायत की वर्तमान मुखिया सुनीता सहनी के पुत्र मोनू कुमार द्वारा पंचायत भवन से कुछ सामान मालवाहक वाहन संख्या BR07GB8915 पर लोड किया जा रहा है। आरोप है कि अलमारी, कुर्सी एवं टेबल समेत अन्य सरकारी सामान को बिना संबंधित सरकारी कर्मियों को सूचना दिए पंचायत भवन से बाहर निकालकर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था।

मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने कथित तौर पर सामान को रोक लिया। इसके बाद 17 अगस्त 2026 को पंचायत सचिव एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी खानपुर पंचायत भवन पहुंचे और सामान को वापस पंचायत सरकार भवन में रखवाया गया।

पंचायत सचिव ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया था कि सरकारी भवन में रखी सरकारी संपत्ति को बाहर निकालकर ले जाने का प्रयास किया गया। इसी आवेदन के आधार पर खानपुर थाना पुलिस ने अब कांड संख्या 199/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बढ़ी हलचल/केस दर्ज होने के बाद श्रीपुरगाहर पूर्वी पंचायत में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सरकारी संपत्ति को पंचायत भवन से बाहर ले जाने के आरोप ने पंचायत स्तर पर सरकारी सामान के रखरखाव और उसके इस्तेमाल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस अब मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ, वायरल वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों की जांच कर सकती है।
