लोकेशन, समस्तीपुर
धर्म विजय प्रसाद गुप्ता।
समस्तीपुर/खानपुर। मां की स्मृति को जीवंत रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से जन सुराज के समस्तीपुर जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सहनी उर्फ प्रदीप सहनी ने अपनी दिवंगत मां तारा देवी की दूसरी पुण्यतिथि पर अनूठी पहल की। उन्होंने मां की पुण्यतिथि को यादगार बनाते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के लोगों के बीच एक हजार आम के फलदार पौधों का वितरण किया और इन पौधों को अपनी मां की स्मृति को समर्पित किया।

बताया गया कि यह कार्यक्रम खानपुर प्रखंड क्षेत्र संख्या-36 की जिला पार्षद प्रियंका कुमारी एवं उनके पति तथा पूर्व शिक्षक और वर्तमान जन सुराज के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सहनी की पहल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को आम के फलदार पौधे भेंट किए गए। लोगों से पौधों को अपने घर, खेत, बगीचे अथवा सार्वजनिक स्थानों पर लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने की अपील भी की गई।

इस अवसर पर सत्यनारायण सहनी ने कहा कि मां केवल परिवार की आधारशिला नहीं होती, बल्कि वह संस्कार, सेवा और सम्मान की पहली पाठशाला होती हैं। मां की पुण्यतिथि पर उनके नाम पर पौधे लगाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि देने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि पेड़ आने वाली पीढ़ियों को फल, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेंगे, इसलिए मां की स्मृति में लगाया गया प्रत्येक पौधा उनके लिए एक जीवंत स्मारक के समान है।

उन्होंने कहा कि “मां की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बताए पद चिह्नों पर चलें, जरूरतमंदों की मदद करें और समाज में मां-बहनों का सम्मान करें।” उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में लेने तथा प्रत्येक महत्वपूर्ण अवसर पर पौधारोपण करने की अपील की।

सत्यनारायण सहनी ने कहा कि आज के समय में लगातार कम होते पेड़-पौधों और बढ़ते पर्यावरणीय संकट के बीच फलदार पौधों का अधिक से अधिक रोपण जरूरी है। आम के पौधे भविष्य में लोगों को फल देने के साथ-साथ पर्यावरण को भी बेहतर बनाने में योगदान देंगे।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुण्यतिथि के अवसर पर पौधों का वितरण समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। लोगों ने पौधों को सुरक्षित रखने और उन्हें पेड़ बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहल से प्रखंड के बीडीओ विजय कुमार चंद्रा,सीओ प्रिय आर्याणी, थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रभावित होकर इसकी प्रशंसा की।
अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने कहा कि पुण्यतिथि के अवसर पर पौधारोपण और फलदार पौधों का वितरण समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।उन्होंने कहा कि यह पहल केवल दिवंगत मां की स्मृति को सम्मान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।एक हजार आम के पौधे भविष्य में क्षेत्र की हरियाली बढ़ाने के साथ लोगों को फल भी प्रदान करेंगे।
इस पहल से लोगों में पौधारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई गई।
बीडीओ विजय कुमार चंद्रा ने कहा कि समाज में ऐसे सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा मिलना चाहिए।
सीओ प्रिय आर्याणी ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार सहित अन्य लोगों ने सत्यनारायण सहनी की पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।
लोगों ने कहा कि मां की स्मृति में लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए उनकी याद और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता रहेगा।इस पहल के माध्यम से तारा देवी की पुण्यतिथि केवल एक पारिवारिक स्मृति तक सीमित नहीं रही, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा से जुड़कर पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक संदेश बन गई।
