खानपुर (समस्तीपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत रविवार को खानपुर दक्षिणी मंडल में योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खानपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बम भोला सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग एवं ध्यान सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली और नियमित योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग एवं ध्यान भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। नियमित योग और ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने से व्यक्ति स्वयं को स्वस्थ एवं तनावमुक्त रख सकता है।कार्यक्रम में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के उद्देश्य पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए। सेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

योग एवं ध्यान सत्र में सेवा मेरा योगदान समस्तीपुर उत्तरी जिला संयोजक पुरुषोत्तम सिंह, वारिसनगर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह, खानपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेश शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष पप्पू झा, रमन कुमार, महामंत्री अशोक राम, सीता कांत ठाकुर, किशोर कुमार राय, अरविंद पासवान, विकास कुमार झा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा झा के साथ अनीता, लीला देवी, रानी देवी, चांदनी कुमारी, राम कला देवी समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन और उनके जन्मदिवस के अवसर पर सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच स्वास्थ्य, अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना बताया गया।
