लोकेशन, समस्तीपुर
धर्म विजय प्रसाद गुप्ता।
समस्तीपुर/समाहरणालय
समस्तीपुर/जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।

जिलाधिकारी ने आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जन संवाद के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का नियमित रूप से अनुश्रवण करते हुए मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए। साथ ही, जिन मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव है, उनका बिना अनावश्यक विलंब के यथाशीघ्र निष्पादन किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से जन शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपेक्षा की।
