लोकेशन,खानपुर, समस्तीपुर।
धर्म विजय गुप्ता की रिपोर्ट।
समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड क्षेत्र से एक अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक समाचार सामने आया है। जहां डीलर संघ के अध्यक्ष श्री रामबालहरी पासवान उर्फ गोपाल पासवान, निवासी ग्राम सेदुखा, पंचायत सदीपुर, प्रखंड खानपुर, जिला समस्तीपुर का बुधवार की रात अचानक हृदयाघात आने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, डीलर संघ के सदस्यों, शुभचिंतकों एवं स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।5
बताया गया कि रामबालहरी पासवान अपने मिलनसार स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे। डीलर संघ के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपने साथियों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके अचानक निधन से डीलर संघ सहित पूरे क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

मौके पर मौजूद अनिल कुमार राय ने रामबालहरी पासवान के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सरल, सहज एवं सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति थे। सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता और लोगों के साथ उनका आत्मीय व्यवहार उन्हें दूसरों से अलग बनाता था। उनके निधन से समाज और संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना कठिन है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
रामबालहरी पासवान के निधन की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। लोगों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके साथ बिताए गए समय और सामाजिक योगदान को याद किया।

इस दौरान चंद्रबली महतो, बजरंगी राय, चंदन चौधरी, शत्रुधन रॉय, बुधन महतो, राम नरेश राय, हरि प्रसाद रॉय, धर्मेन्द्र कुमार, प्रणीत कुमार, संजीत साहनी, राम विनय राय, कमल किशोर महतो, रामपुनित सिंह, रामविनय सिंह, बबलू कुमार, श्यामकिशोर पासवान, गुड्डू सिंह, अमित कुमार, सरोज राम, रमेश यादव, हरेकान्त मिश्र, रामाशीष कुमार, पंकज कुमार, विश्वजीत कुमार, अमरेश साहनी, विकास कुमार, सीता देवी, कन्हैया झा, इंदु देवी, कल्पना कुमारी, बालानंद चौधरी, नागेन्द्र पौडर, जोगेंद्र साहनी, गौतम कुमार, राजेश राम, महेश्वर राम, अशोक सिंह, सियाराम हजारी, उपेंद्र महतो, रामदेव राय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लोगों ने कहा कि रामबालहरी पासवान का अचानक चले जाना परिवार के साथ-साथ उनके परिचितों और संगठन से जुड़े लोगों के लिए भी बेहद पीड़ादायक है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।
